Advertisement

उज्जैन:कोचिंग का कहकर निकली 12 वीं की छात्रा घर नहीं लौटी

उज्जैन। दमदमा क्षेत्र में रहने वाली 12 वीं की छात्रा कोचिंग जाने का कहकर घर से निकली लेकिन वापस घर नहीं आई तो परिजनों ने माधव नगर थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पुलिस ने उसे पार्क से पकड़ा और परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस ने बताया कि दमदमा क्षेत्र में रहने वाली 12 वीं की छात्रा घर से कोचिंग जाने का कहकर निकली थी लेकिन कोचिंग का समय पूरा होने के बाद भी वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उससे मोबाइल पर संपर्क का प्रयास भी किया लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया।

शंका होने पर परिजनों ने माधव नगर थाने पहुंचकर उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत सर्चिंग शुरू की गई तो छात्रा कोठी रोड़ स्थित बालोद्यान में बैठी मिल गई। उसे पकड़कर थाने लाये और परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Advertisement

परिजन शंका करते थे इसलिये घर नहीं गई

छात्रा ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि परिजन मेरे ऊपर शंका करते थे। फोन पर बातचीत भी नहीं करने देतेे। स्कूल या कोचिंग से लेट आने पर पूछताछ करते थे इसी कारण घर नहीं गई थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें