52 महिलाओं को दी योग की टिप्स, योग क्रियाओं का प्रदर्शन

उज्जैन। योग दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद महाकाल शाखा द्वारा योग दिवस मनाया गया। आनंद भवन वेद नगर में वंदना अग्रवाल द्वारा योग गुरु राजश्री विश्वकर्मा के निर्देशन में 52 महिलाओं को विभिन्न योग की टिप्स दी गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
योग गुरु राजश्री विश्वकर्मा ने योग की 20 से अधिक क्रियाएं सदस्यों को करके दिखाई। अध्यक्ष सुधीर तोमर, सचिव अशोक राजवानी, कोषाध्यक्ष पूजा भुजाड़े, अनिल अग्रवाल, महेंद्र सेठिया, अजय मिश्रा, सुनीता मूले ने योग गुरु का आभार माना।
Advertisement









