Advertisement

उज्जैन:विद्युत कंपनी एक घर में दो कनेक्शन लेने वालों पर कसेगी नकेल

विद्युत कंपनी एक घर में दो कनेक्शन लेने वालों पर कसेगी नकेल, जल्द ही होगा सर्वे

Advertisement

उज्जैन। बिजली की खपत कम यूनिट में कर सब्सिडी का लाभ लेने के उद्देश्य से एक ही घर में दो अलग-अलग विद्युत कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ विद्युत कंपनी अब नकेल कसने वाली है। इसके लिए जल्द ही घर-घर सर्वे किया जाएगा।
दरअसल, सस्ती बिजली की चाहत में एक घर के अंदर दो-दो कनेक्शन ले रखे है।

विद्युत कंपनी ने एक ही घर में दो-दो घरेलू कनेक्शन देने पर रोक लगा रखी है। यह नियम लागू होने के पहले ही शहर में करीब एक हजार उपभोक्ताओं ने एक ही भवन में दो कनेक्शन ले रखे हैं। एक जानकारी के अनुसार पिछले दो साल में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने शहर में 8403 नए घरेलू कनेक्शन जारी किए। इसमें करीब एक हजार कनेक्शन ऐसे हैं जो एक ही परिसर में लगाए गए हैं।

Advertisement

कहीं माता-पिता ने बेटे को एक ही भवन में अलग रहना दर्शाकर कनेक्शन ले रखा है तो कुछ जगह मकान मालिकों ने सब्सिडी का लाभ लेने के लिए किराए दार के नाम पर ही मीटर लगवा लिया है। कंपनी अब ऐसे उपभोक्ताओं का सर्वे करके पता लगाने जा रही हैं।

क्या है सब्सिडी

Advertisement

इंदिरा गृह ज्योति योजना में 150 यूनिट तक हर वर्ग को सब्सिडी दी गई। इसमें 100 यूनिट तक 100 रुपए तथा 150 यूनिट की मासिक खपत पर 545 रुपये की सब्सिडी दी गई। ऐसे में उपभोक्ता को करीब 385 रुपए का बिजली बिल देना पड़ता है। यदि 150 से एक यूनिट भी अधिक हुई तो सब्सिडी का लाभ नहीं दिया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए घरेलू उपभोक्ताओं ने परिसर में एक से ज्यादा मीटर कनेक्शन लेना शुरू कर दिया।

रिकॉर्ड नहीं: बीते दो साल में जिले भर में 23842 बिजली के नए कनेक्शन हुए हैं। एक ही परिसर में लगाए गए कनेक्शन का कोई डेटा तो उपलब्ध नहीं है। सब्सिडी के लिए दो कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं की संख्या करीब एक हजार से ज्यादा बताई जा रही है।

डबल कनेक्शन का जल्द ही होगा सर्वे:एक ही परिसर में कनेक्शन देने को लेकर व्यापक सर्वे जल्द ही किया जाएगा। इस दौरान भवन से संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण होगा, यदि भवन के दस्तावेज एक ही नाम पर निकले तो दूसरे कनेक्शन को हटाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई होगी।

– सतीश कुमरावत, कार्यपालन यंत्री विद्युत वितरण कंपनी

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें