Advertisement

उज्जैन: जल संसाधन का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार

उज्जैन। एक पखवाड़े में चौथी बार कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त ने उज्जैन जल संसाधन विभाग कार्यपालन यंत्री कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया था। बाबू द्वारा रिश्वत की मांग विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके टाईम कीपर से की गई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

लोकायुक्त डीएसपी बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि जल संसाधन विभाग से सेवानिवृत्त टाईम कीपर नारायण सोनी को विभाग से ग्रेच्युटी और वेतन कटौती के बकाया भुगतान के करीब 4.50 लाख रुपए लेना थे।

इसके लिए विभाग की स्थापना शाखा में पदस्थ दिनेश अग्निहोत्री द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी। इसके लिए 5हजार का भुगतान किया जा चुका था।

Advertisement

बाबू द्वारा और राशि की मांग की जा रही थी। सोनी ने एक दिन पूर्व ही लोकायुक्त एसपी को इसकी शिकायत की थी। इसके बाद लोकायुक्त ने योजनाबद्ध तरीके से 500-500 सौ के 10 नोट लेकर सोनी को भेजा था।

सोनी सुबह 12.30 बजे स्थापना शाखा पहुंचकर बाबू अग्निहोत्री को 5 हजार रुपए दिए और बाहर खड़ी लोकायुक्त टीम को इशारा कर दिया। टीम ने अग्निहोत्री को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

Related Articles

Write a review