Advertisement

फरीदाबाद स्टेशन पर काम, उज्जैन-इंदौर से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित

उज्जैन। एनआर रेलवे के दिल्ली डिविजन के फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2 और 3 पर चल रहे काम के कारण इंदौर-उज्जैन और रतलाम से गुजरने वाली कुछ ट्रेन इस स्टेशन पर तय तारीख पर नहीं रुकेंगी।

Advertisement

1- डॉ. अंबेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और लक्ष्मीबाई नगर-ऋषिकेश योगनगरी एक्सप्रेस
कब से कब तक: 31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक

2- अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस, हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, वैष्णोदेवी-कटड़ा मालवा एक्सप्रेस, हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, उना-इंदौर हिमाचल एक्सप्रेस

Advertisement

कब से कब तक- 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक

सुविधा : दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित

Advertisement

उज्जैन। रेलवे ने विशेष किराए पर चल रही दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें अब नवंबर तक चलेंगी। रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया प्रति रविवार को चलने वाली ट्रेन 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज स्पेशल 29 नवंबर तक तथा सोमवार को चलने वाली ट्रेन 09186 कानपुर अनवरगंज – मुंबई सेंट्रल स्पेशल 30 नवंबर तक विस्तारित की गई है। इसी तरह मुंबई सेंट्रल-कटिहार के बीच प्रति शनिवार को चलने वाली ट्रेन 09189 मुंबई सेंट्रल – कटिहार स्पेशल 14 नवंबर तक और मंगलवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 09190 कटिहार – मुंबई सेंट्रल स्पेशल 17 नवंबर तक विस्तारित की गई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें