Advertisement

गांजे का सौदा कराने वाले दलाल को ओडिशा से गिरफ्तार कर लाई पुलिस

53 किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ाए तस्करों को आज कोर्ट में पेश करेंगे

Advertisement

उज्जैन। 9 दिन पहले चिमनगंज थाना पुलिस ने बिना नंबर की हुंडई कार से गांजा लेकर जा रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। उनसे रिमांड पर पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने ओडिशा से गांजे का सौदा कराने वाले मुख्य दलाल को गिरफ्तार किया है।

22 अगस्त को चिमनगंज थाना पुलिस ने कानीपुरा रोड पर चैकिंग के दौरान बिना नंबर की हुडई कार को रोककर उसमें बैठे आदर्श नायक, तेजस वर्मा, शाहिद हैला को गिरफ्तार कर अलग-अलग बैग में रखे 53 किलो गांजे के पैकेट बरामद किए थे। पुलिस ने तीनों तस्करों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर पूछताछ शुरू की थी।

Advertisement

सरगना फरार
टीम भुवनेश्वर पहुंची और दलाल सचिन पिता प्रकाश देवान निवासी भुवनेश्वर को गिरफ्तार किया। पुलिस दबिश की भनक लगने पर मुख्य आरोपी फरार हो गया है। सचिन कंधमाल से गांजा लाकर तस्करों को भुवनेश्वर में डिलेवरी देता था। डिमांड के हिसाब से सचिन गांजे के पैकेट बनाता था। इस काम के बदले उसे कमीशन मिलता था। तीनों तस्करों के साथ सचिन को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें