Advertisement

अरब सागर से कोर्ई सिस्टम नहीं बना इसलिए बारिश में पिछड़ रहा है मध्यप्रदेश, तेज बारिश के आसार नहीं

औसत से अभी करीब 12 इंच बारिश कम, सिंतबर तक है मानसूनी सीजन

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बुधवार तक उज्जैन और आसपास तेज बारिश की संभावना नहीं है। यदि बारिश हुई तो वह लोकल माइश्चर के कारण होगी। तेज बारिश के लिए कोई सिस्टम नहीं है।

उज्जैन में अब तक 24.09 इंच बारिश हुई है जो औसत बारिश से करीब 12 इंच कम है। क्षेत्र में खेती के लिए किसानों को अभी बारिश की जरूरत है। मौसम विज्ञानियों ने बताया बंगाल की खाड़ी से बारिश पूर्वी मध्यप्रदेश में तथा अरब सागर से आए सिस्टम से पश्चिमी मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश होती है। इस बार अरब सागर में अब तक कोर्ई सिस्टम नहीं बना है। इसलिए पश्चिमी मध्यप्रदेश में बारिश कम हुई है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है जो बंगाल से बढ़कर उत्तरी उड़ीसा के ऊपर स्थित है। यहां से झारखंड होते हुए पूर्वी मध्यप्रदेश से सेंट्रल मध्यप्रदेश तक पहुंचते-पहुंचते कमजोर हो जाएगा। पश्चिमी मध्यप्रदेश तक पहुंचने पर इस सिस्टम से ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है। बंगाल की खाड़ी से सिस्टम झारखंड होते हुए पूर्वी मध्यप्रदेश की ओर आता है। जुलाई में बंगाल की खाड़ी से आया सिस्टम छत्तीसगढ़ होते हुए खंडवा के रास्ते उज्जैन-रतलाम तक पहुंचा जिससे अच्छी बारिश हुई परंतु अरब सागर में कोई सिस्टम नहीं बनने के कारण पश्चिमी मध्यप्रदेश में तेज बारिश नहीं हुई।

सिनोप्टिक मौसमी परिस्थितियां

Advertisement

उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओड़ीसा के तट पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है जो समुद्रतल से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। इसके पश्चिम – उत्तर पश्चिम दिशा में बढऩे की संभावना है। मानसून द्रोणिका पश्चिम बंगाल उत्तर ओड़ीसा के तट के ऊपर स्थित है और कम दबाव क्षेत्र के केंद्र से गुजर रही है। एक द्रोणिका निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से झारखंड बिहार होते हुए उत्त-पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर बनी हुई है। सौराष्ट्र और आसपास के क्षेत्र के ऊपर ऊपरी वायुमंडली चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। अन्य जानकारी के अनुसार उत्तर पाकिस्तान और उत्तरी पंजाब के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ आगे पढ़कर उत्तर पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू संभाग के ऊपर स्थित है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें