Advertisement

तेजा दशमी पर मंदिर परिसरों में लगा मेला, चढ़ाए जा रहे निशान

उज्जैन। आज तेजा दशमी का पर्व उत्साह से मनाया जा रहा है। शहर के तेजाजी मंदिरों में सुबह से लोग दर्शन-पूजन के लिए पहुुंच रहे हैं। रंग-बिरंगी छतरियां निशान के रूप में चढ़ाई गई। एक दिन पूर्व तेजाजी महाराज की संगीमय कथा का आयोजन कई जगह पर किया गया। दोपहर से शाम तक रंग-बिगरंगी छतरियों के साथ लोग चल समारोह के रूप में मंदिरों में पहुंचेंगे।

 

Advertisement

नीलगंगा रोड कवेलू कारखाने के सामने स्थित श्री चैतन्य वीर तेजाजी मंदिर पर रविवार नवमी की रात्रि को तेजादशमी के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया। आज दोपहर श्री वीर तेजाजी भक्त मंडल समिति द्वारा चल समारोह निकाला जाएगा। इसके साथ ही बुधवारिया स्थित चेरिटेबल अस्पताल ट्रस्ट में मंदिर पर निशान चढ़ाए जाएंगे, यहां पर सुबह से ही मेला लगा हुआ है। वहीं मोहनपुरा, पंवासा, भेरूगढ़ सहित कई जगह पर तेजाजी के मंंदिर हैं, जहां पर भक्तों की भीड़ दिनभर लगी रहेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें