गोवर्धन सागर अवैध निर्माण विरोधी मुहिम… जेसीबी का रुख वीडी क्लॉथ मार्केट की ओर…

पार्किंग का कब्जा हटाया, बाउंड्रीवाल को तोड़ा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। गोवर्धन सागर के दायरे से अवैध निर्माण हटाने की मुहिम में नगर निगम द्वारा 35 अतिक्रमण हटाने के बाद प्रशास के निर्देश पर शुक्रवार को नगर निगम की जेसीबी ने वीडी क्लॉथ मार्केट की ओर रुख किया है। कार्रवाई में नगर निगम द्वारा गोवर्धन सागर जमीन पर बनी पार्किंग और बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया है। अवैध कब्जे में वीडी क्लॉथ मार्केट की 52 दुकानें शामिल है,लेकिन इन्हे हटाने को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है।
पूर्व पार्षद के परिजनों ने रास्ता देने से मना किया- गोवर्धन सागर अतिक्रमण विरोधी टीम का दस्ता जैसे ही पूर्व के निर्मल सागर टॉकिज और बैंक के पीछे निर्मित अवैध निर्माण को तोडऩे के लिए आगे बढ़ा तो पूर्व पार्षद आजाद यादव के परिजनों ने बल को रास्ता देने से इंकार कर दिया। दरअसल अमला जिस रास्ते से गोवर्धन सागर की ओर जाना चाहता था वह यादव परिवार की जमीन पर हैं। इसी को लेकर पूर्व पार्षद के पुत्र और परिवार ने आपत्ति ली।
जेसीबी का रूख….
नगर निगम द्वारा गोवर्धन सागर के दायरे से 28 दुकान और 7 मकान को हटाया गया था। सर्वे के अनुसार करीब ९२ अवैध कब्जे है। इनमें वीडी क्लॉथ मार्केट की 52 दुकानें शामिल है। गोवर्धन सागर को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए हुए सीमांकन में सामने आया था कि अवैध कब्जे में सबसे बड़ा हिस्सा वीडी क्लॉथ मार्केट का है। इसमें सबसे पीछे की ओर जो 52 दुकानें बनी हुई है वह पूरी तरह गोवर्धन सागर की जमीन पर बनी हैं।
शुक्रवार को नगर निगम ने तालाब में एक किनारे पर पूर्व में निर्मित पार्किंग का कब्जा हटाया, बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया। इसके बाद टीम तालाब में एक किनारे पर पूर्व में निर्मल सागर टॉकीज, स्टेट बैंक की गली के पीछे से अतिक्रमण हटाया जाएगा। गोवर्धन सागर के दायरे में 52 दुकान भी आ रही है।
इन दुकानों का आवंटन विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट की समिति ने किया था और व्यापार के साथ व्यापारियों ने दुकान के ऊपर की मंजिल पर भवन भी बना लिए हैं। कहीं पर गोडाउन बने हुए है। यदि एनजीटी के आदेश का नगर निगम पालन करती है तो उक्त 52 दुकान और जो जमीन वीडी क्लॉथ मार्केट में दबा रखी है उसे मुक्त कराया जाएगा।










