Advertisement

दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी कार, 12 यात्रियों की मौत

रास्ता खराब होने से ड्रायवर को नियंत्रण बिगड़ गया…

Advertisement

उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे एक SUV करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में 10 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। SUV में 21 लोग सवार थे। 2-3 लोग छत पर बैठे थे। इन्हें गंभीर चोटें आई हैं। SUV उत्तराखंड के ही जोशीमठ से पल्‍ला जाखुला गांव की ओर जा रही थी।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। साथ ही मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश द‍िए हैं।

Advertisement

सड़क पर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं है

ARTO ने बताया कि वाहन के सभी कागज सही पाए गए हैं, लेकिन जहां हादसा हुआ, उस सड़क पर गाड़ी ले जाने की अनुमति नहीं है। 2020 से 11 किलोमीटर लंबी उर्गम-पल्ला जखोला सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। हादसे से पहले स्ङ्क चेक पोस्ट से होकर गुजरी थी, लेकिन यहां उसे किसी ने नहीं रोका।

Advertisement

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू शुरू कर दिया। स्थानीय लोग बताते हैं कि पल्ला गांव के पास स्ङ्क पहाड़ी पर चढऩे का प्रयास कर रही थी, लेकिन ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें