Advertisement

महाकाल के आंगन में 9 दिनों तक गूंजेगा अखंड रामायण पाठ

प्राचीन बाल हनुमान मंदिर पर हनुमान अष्टमी महामहोत्सव शुरू

Advertisement

उज्जैन। समूचे भारत वर्ष में केवल मात्र उज्जैनी की धरा पर धूमधाम से मनाए जाने वाले हनुमान अष्टमी महापर्व का सबसे प्राचीनतम विशेष आयोजन श्री महाकालेश्वर प्रांगण स्थित जय श्री बाल विजय मस्त हनुमान मंदिर पर आयोजित है।

महोत्सव संयोजक श्रीरामकथा व्यास सुलभ शांतु गुरु ने बताया कि नौ दिवसीय श्री हनुमान अष्टमी महोत्सव का शुभारंभ 8 दिसंबर को बाल हनुमान के श्रृंगार के साथ हुआ। दोपहर में तुलसीकृत श्री रामचरितमानस की पोथीजी का पूजन विधि विधान के साथ किया।

Advertisement

पूजन के पश्चात अखंड रामायण का पाठ प्रारंभ हुआ जो सतत नौ दिनों तक चलेगा। 15 दिसंबर को हनुमान अष्टमी की पर्व संध्या पर बाबा बाल हनुमान का दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। 16 दिसंबर को प्रात: 9 बजे भोग आरती पर बाल हनुमानजी को लड्डुओं को महा भोग लगाया जाएगा। दोपहर दो बजे नौ दिवसीय अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति होगी। संध्या सात बजे मुख्य आरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन बाल हनुमान मंदिर पर रहेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें