कार पलटने से एक की मौत,10 घायल

उज्जैन। उन्हेल क्षेत्र में मालीखेड़ी के समीप शुक्रवार रात को कार पलटी खा गई। जिसमें कार में सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उन्हेल पुलिस के अनुसार हादसे में जमालपुरा गांव निवासी हरिसिंह नामक व्यक्ति की मृत्यु हुई है, जो कार में सवार परिवार का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। जो नागदा मार्ग के बनबनी गांव निवासी बताए जा रहे हैं। सभी को हादसे की सूचना के बाद एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया है।
इनमें एक की हालत गंभीर है। लोगों के मुताबिक यह पता चला है कि बाइक सवार को बचाने में हादसा हुआ है। कार तेज गति से थी, इस कारण पलटी खा गई। कार पलटने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।









