Advertisement

ऑटो यूनियन ने महापौर मुकेश टटवाल से की नया प्रीपेड बूथ लगाने की मांग

उज्जैन : नानाखेड़ा बस स्टैंड ऑटो यूनियन द्वारा महापौर मुकेश टटवाल को ज्ञापन देकर नानाखेड़ा बस स्टैंड पर नया प्रीपेड बूथ लगाने की मांग की गई ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष मनोज अखंड ने जानकारी देते हुए बताया कि हम लोग लगभग 15 वर्षों से नानाखेड़ा बस स्टैंड से अपनी ऑटो संचालित करते हैं जिसके लिए नगर निगम द्वारा ऑटो स्टैंड भी स्थापित किया गया .

Advertisement

लेकिन कुछ दिनों से हमें हमारे ऑटो स्टैंड पर नहीं जाने दिया जा रहा है क्योंकि सिटी बस चालकों द्वारा नानाखेड़ा थाने पर एक शिकायती पत्र दिया गया है जिसमें मांग की गई है कि ऑटो रिक्शा चालकों को नानाखेड़ा बस स्टैंड के अंदर नहीं आने दिया जाए.

जिसकी वजह से सभी ऑटो रिक्शा चालक काफी परेशान हो रहे हैं और यहां से वहां चक्कर काट रहे हैं आज भी हम लोग सुबह से ही कभी नानाखेड़ा थाने तो कभी यातायत थाने के चक्कर लगा रहे हैं जब हमें वहां से संतुष्टि जनक जवाब नहीं मिला तो हम महापौर जिसे मिलने आए हैं.

Advertisement

पहले हम महापौर जी के बंगले गए थे वह से पता चला कि महापौर जी नगर निगम में है इसलिए हम नगर निगम में उनसे मिले हैं और उन्होंने हमारी समस्या का समाधान करने के लिए आश्वासन दिया है वही महापौर मुकेश टटवाल ने मीडिया से चर्चा कर बताया कि नानाखेड़ा बस स्टैंड से ऑटो संचालक करने वाले भाई लोग आए थे.

जिन्होंने मुझे अपनी समस्याएं बताई है जिनका तुरंत निराकरण किया जा रहा है और शीघ्र ही नानाखेड़ा बस स्टैंड पर नया प्रीपेड बूथ बनाया जाएगा

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें