Advertisement

नए साल की शुरूआत घने कोहरे के साथ…

सर्द हवाओं से दिन और रात के तापमान में कमी

Advertisement

उज्जैन।वर्ष २०२३ की पहली सुबह कोहरे में लिपटी नजर आई। पूरा शहर कोहरे के आगोश में रहा जिससे लोगों को वाहन चलाने में भी परेशानी हुई।

धुंध में सड़कों पर वाहनों के हेडलाइट्स चमकते नजर आ रहे थे। वर्ष के आखिरी दिन ३१ दिसंबर को सर्द हवाएं चलने से तापमान में भी कमी आई है।

Advertisement

उत्तर की ओर से आ रही सर्द हवाओं के कारण लोगों को दिन में भी ठंडक महसूस हो रही हैं। पिछले २४ घंटे में दिन कातापमान ४ डिग्री कम हुआ है। आज सुबह-सुबह कोहरा छाया रहा। शनिवार को दिन में ६ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चलती रही। दिन में तेज धूप निकलने के बाद भी पूरे दिन लोगों को ठंडक महसूस होती रही। 24 घंटों मेंअधिकतम तापमान में ४ डिग्री की कमी आई। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 2४.० डिग्री रहा। वहीं बीती रात न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की कमी आई और ११.० डिग्री दर्ज किया गया।

तापमान में और गिरावट आएगी

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार रविवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस सीजन में सबसे कम तापमान ८.८ डिग्री रहा था। वहीं पूरे दिसंबर माह में तापमान १० डिग्री से अधिक ही रहा है। जनवरी माह में कड़ाके की ठंड के आसार हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें