Advertisement

डंपर ने दंपत्ति को रौंदा महिला की मौत, पति गंभीर घायल

वन वे होने के बावजूद डंपर चालक ने की लापरवाही

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन देवास रोड पर पाश्र्वनाथ सिटी के आगे डंपर ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंद दिया। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। महिला के पति को गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया।

घायल की स्थिति नाजुक होने पर उन्हें माधव क्लब रोड स्थित निजी अस्पताल रैफर किया गया। पुलिस ने महिला की मौत का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मरच्युरी में रखवाया। हादसे के लिए जिम्मेदार आरोपी डंपर चालक घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर जप्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

रविवार होने से छुट्टी के दिन देवास निवासी मनोज तिवारी पत्नी पिंकी महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। दर्शन कर देवास लौट रहे थे। इसी दौरान देवास रोड पर इस्को पाइप फैक्टरी चौराहा से थोड़ी आगे पीछे से लापरवाही पूर्वक डंपर चलाते हुए चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठी पिंकी पति मनोज तिवारी गिरकर डंपर के पहिएं के नीचे आ गई। उनका सिर पहिएं के नीचे आकर दब गया।

घटनास्थल पर लोग हादसा देखकर आक्रोशित हो गए और ट्रक चालक को पकडऩे के लिए दौड़े लेकिन इसके पहले ही चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने डायल डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस 108 पहुंची और पिंकी एवं उनके मनोज को जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर्स ने पिंकी को मृत घोषित कर दिया एवं गंभीर घायल होने पर मनोज तिवारी को रैफर किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें