Advertisement

टीम इंडिया ने T20 सीरीज 2-0 से जीती

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। बारिश के कारण मैच में टॉस तक नहीं हो सका। शुरुआती 2 टी-20 के नतीजों के आधार पर भारत ने 3 मैचों की सीरीज 2-0 से जीती।

Advertisement

2 मैचों में 4 विकेट लेने वाले टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लिए। भारत के ही ऋतुराज गायकवाड ने सीरीज में सबसे ज्यादा 77 रन बनाए।

डबलिन में बुधवार शाम को शुरू हुई बारिश भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे तक होती रही। द विलेज स्टेडियम बारिश के कारण गीला हो चुका था। मैच शुरू करने की डेडलाइन रात 11:15 बजे तक थी, लेकिन बारिश रुकते नहीं देख अंपायर्स ने मैच को रद्द घोषित कर दिया।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें