श्यामधाम आश्रम में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव की पूर्णाहुति हुई

By AV NEWS

उज्जैन। चिंतामण रोड स्थित श्यामधाम आश्रम में महंत श्यामगिरी महाराज राधे-राधे बाबा के सानिध्य में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव की पूर्णाहुति पर हवन एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

महंत श्यामगिरीजी महाराज ने बताया कि बाबा महाकाल के भक्तगणों द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर की नगरी स्थित श्यामधाम आश्रम में 18 से 24 अगस्त तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कथा व्यास संत प्रणवपुरी महाराज द्वारा प्रतिदिन भक्तों को कथा का रसपान करवाया गया। पूर्णाहुति पर बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान निशांत शुक्ला, देवगिरी, कमल किशोर, संदीप दुबे, दीपू दुबे, जयदीप दुबे, रामेंद्र शर्मा ने सेवाएं दी।

Share This Article