Advertisement

PM मोदी ने की ‘मन की बात’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिये देशवासियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने चंद्रयान मिशन की तारीफ की और कहा कि इस उपलब्धि के बारे में जितनी बात की जाए कम है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम का आज 104वां एपिसोड प्रसारित हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज देशवासियों को संबोधित किया. हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम प्रसारित होता है. पीएम मोदी ने कहा कि सावन यानी महाशिव का महीना, उत्सव और उल्लास का महीना, चंद्रयान की सफलता ने उत्सव के इस माहौल को कई गुना बढ़ा दिया है.

चंद्रयान (Chandrayaan) को चंद्रमा पर पहुंचे, तीन दिन से ज्यादा का समय हो रहा है. ये सफलता इतनी बड़ी है कि इसकी जितनी चर्चा की जाए, वो कम है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब आज आपसे बात कर रहा हूं तो एक पुरानी मेरी कविता की कुथ पंक्तियां याद आ रही हैं.

Advertisement

आसमान में सिर उठाकर, घने बादलों को चीरकर, रोशनी का संकल्प ले, अभी तो सूरज उगा है. दृढ़ निश्चय के साथ चलकर, हर मुश्किल को पार कर, घोर अंधरे को मिटाने, अभी तो सूरज उगा है. आसमान में सिर उठाकर, घने बादलों को चीरकर, अभी तो सूरज उगा है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरे परिवारजन, 23 अगस्त को भारत ने और भारत के चंद्रयान ने ये साबित कर दिया है कि संकल्प के कुछ सूरज चांद पर भी उगते हैं. मिशन चंद्रयान नए भारत की उस Spirit का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है, और हर हाल में, जीतना जानता भी है. जहां महिला शक्ति का सामर्थ्य जुड़ जाता है, वहां असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है.

Advertisement

भारत का मिशन चंद्रयान, नारीशक्ति का भी जीवंत उदाहरण है. इस पूरे मिशन में अनेकों Women Scientists और Engineers सीधे तौर पर जुड़ी रही हैं. भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं. किसी देश की बेटियां जब इतनी आकांक्षी हो जाएं, तो उसे, उस देश को, विकसित बनने से भला कौन रोक सकता है. जब सबका प्रयास लगा, तो सफलता भी मिली. यही चंद्रयान-3 की सबसे बड़ी सफलता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज, खेल-कूद एक ऐसा क्षेत्र है, जहां हमारे युवा निरंतर नई सफलताएं हासिल कर रहे हैं. मैं आज ‘मन की बात’ में, एक ऐसे Tournament की बात करूंगा जहां हाल ही में हमारे खिलाड़ियों ने देश का परचम लहराया है. कुछ ही दिनों पहले चीन में World University Games हुए थे.

इन खेलों में इस बार भारत की Best Ever Performance रही है. हमारे खिलाड़ियों ने कुल 26 पदक जीते, जिनमें से 11 Gold Medal थे. आपको ये जानकर अच्छा लगेगा कि 1959 से लेकर अब तक जितने World University Games हुए हैं, उनमें जीते सभी Medals को जोड़ दें तो भी ये संख्या 18 तक ही पहुंचती है. इतने दशकों में सिर्फ 18, जबकि इस बार हमारे खिलाड़ियों ने 26 Medal जीत लिए.

Related Articles

Write a review