Advertisement

दर्दनाक हादसा: कार और ट्रक की भिड़ंत , 8 लोगों की मौत

एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार सुबह एक कार और ट्रक में भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 साल का एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया है। अस्पताल में बच्चे का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि, सभी वाराणसी दर्शन-पूजन के लिए आए थे और वापस घर लौट रहे थे।

मामला फूलपुर थाना क्षेत्र का है।सभी काशी विश्वनाथ का दर्शन कर लौट रहे थे मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर सुरही गांव में तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। कार सवार लोग काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर वापस लौट रहे थे। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है।

Advertisement

घर वालों को हादसे की सूचना दे दी गई है। एक 3 साल का बच्चा बचा है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मृतक ग्राम मुजफ्फरनगर डाकखाना दूधियाखुर्द थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर मौजूज व्यक्ति ने घटना के बारे में बताया कि, हम सोए थे सुबह करीब 4 बजे तेज आवाज हुई। हम देखने गए तो एक कार क्षतिग्रस्त थी उसमें 4 लोगों की मौत हो चुकी थी।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और आगे की जांच में जुट गई हैमुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उसके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं

Advertisement

Related Articles

Write a review