बेटी की मौत के गम में युवक ने लगाई फांसी

By AV NEWS

उज्जैन। बेटी की मौत के गम में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कायथा थाने के अंतर्गत ग्राम भोजखेड़ी के 28 साल सोनू पिता कैलाश परमार ने शनिवार शाम को अपने घर में उस वक्त फांसी लगा ली,जब घर के अन्य सदस्य और परिजन सोनू की आठ साल की बेटी के निधन से शोक संतप्त थे।

सोने के जीजा हेमराज ने बताया कि सोनू की आठ साल की बेटी को कैंसर था और तीन दिन पहले उसकी मृत्यु हो गई थी। उसके बाद से सोनू गम और सदमे था। शनिवार को बालिका के तीसरे का कार्यक्रम था। घर के अन्य सदस्य और परिजन आए थे। कार्यक्रम होने के बाद सोनू चला गया। काफी देर तक नजर नहीं आने पर पास के ही दूसरे घर में देखा तो सोनू फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। कायथा पुलिस जांच कर रही है।

दुर्घटना में मृत व्यक्ति की शिनाख्त

उज्जैन। अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत व्यक्ति की उसके बेट ने शिनाख्त की। पंवास पुलिस ने बताया कि मक्सी रोड अज्ञात वाहन ने सायकल सवार को टक्कर मार दी थी। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया था,जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा दिया। इस ढांचा भवन निवासी युवक ने अपने पिता के घर नहीं लौटने की शिकायत की। पुलिस द्वारा एक व्यक्ति के दुर्घटना में मृत होने की जानकारी देकर जिला अस्पताल पहुंचाया था। बेटे ने अपने पिता का शव होने की पुष्टि की। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अशोक पिता मनोहर जोशी के रुप में हुई है। वह सायकल पर फेरी लगाकर फल और कचौरी-समोसा बेचन का काम करते थे। शुक्रवार को वापस घर नहीं आने पर बेटे ने पुलिस को शिकायत की थी।

Share This Article