आज लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है। इस चंद्र ग्रहण पर शरद पूर्णिमा का संयोग भी बनने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सूर्य की परिक्रमा के दौरान जब पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच में आ जाती है, तब चंद्रग्रहण लगता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि चंद्र ग्रहण आज कितने बजे लगेगा. इसके साथ ही यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं और इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं?
28-29 अक्टूबर की दरमियानी रात में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। ये आंशिक चंद्र ग्रहण रात 1.05 से शुरू होगा और 2.24 तक ग्रहण खत्म हो जाएगा।
चंद्र ग्रहण होने के 9 घंटे पहले से सूतक शुरू हो जाता है। इस कारण मंदिरों के कपाट आज शाम 4 बजे तक बंद हो जाएंगे और रात में शरद पूर्णिमा उत्सव भी नहीं मनाया जाएगा। ग्रहण खत्म होने के बाद रविवार को सुबह मंदिरों की शुद्धि होगी, फिर पट खुलेंगे।
ये ग्रहण तकरीबन 1 घंटा 19 मिनट का रहेगा। 1.44 के आसपास चंद्रमा का 12.6 % हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढंका हुआ दिखेगा। मौसम साफ होने पर ये खगोलीय घटना पूरे भारत में देखी जा सकेगी।
भारत के साथ पूरे एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका में भी ये ग्रहण दिखाई देगा। इसके बाद भारत में दिखने वाला अगला चंद्र ग्रहण 2024 में 17-18 सितंबर की रात में होगा।