नामांकन के साथ उम्मीदवारों ने जमा किया संपत्तियों का ब्यौरा

By AV NEWS

शपथ पत्र में प्रत्याशियों ने दी जानकारी

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने वाले उम्मीदवारों ने आवेदन के साथ चल-अचल संपत्तियों और अन्य जानकारियों का ब्यौरा दिया है।

मोहन यादव: उज्जैन दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी मोहन यादव और उनकी पत्नी के नाम पर करोड़ों रुए की पैतृक और स्वअर्जित संपत्ति है।

नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र में यादव और उनकी पत्नी सीमा यादव के पास कृषि भूमि, गैर कृषि भूमि, आवासीय भवन, कमर्शियल भवन, पैतृक सम्पति करोड़ो रुपए की है। यादव परिवार के पास 9 करोड़ 92 लाख 81 हजार 763.07 रुपए की चल सहित कुल संपत्ति 42 करोड़ 4 लाख 81 हजार 763.07 रुपए है। उन पर 8 करोड़ 54 लाख 50 हजार ई 844 रुपए का कर्ज भी है। चार वाहन, रिवाल्वर, 12 बोर गन
भी है।

अनिल जैन कालूहेड़ा : उज्जैन उत्तर से भाजपा के प्रत्याशी अनिल जैन कालूहेड़ा के पास करीब साढ़े 6 करोड़ रुपए चल-अचल संपत्ति है। 95 लाख के सोना-चांदी व डायमंड है।

महेश परमार : तराना से कांग्रेस के उम्मीदवार महेश परमार के पास करीब 1 करोड़ 59 लाख की सम्पत्ति है। परमार पर करीब 65 लाख का कर्ज है। म्युचुअल फंड में निवेश 4 लाख 6 हजार 704 रुपए, तीन लाख के आभूषण है।

Share This Article