Advertisement

Team INDIA की जीत पर INDORE में मना जश्न

गूंजे भारत माता की जय के नारे

 

Advertisement

इंदौर। आईसीसी विश्वकप 2023 के पहले सेमीफाइनल मैच में भाईदूज के दिन बुधवार को भारत की न्यूजीलैंड पर धमाकेदार जीत का उल्लास शहर की हदय स्थली राजवाड़ा पर देर रात नजर आया। जैसे ही भारत ने इस महत्वपूर्ण मैच में जीत दर्ज की शहरभर से दो पहिया वाहनों पर तिरंगा लहराते हुए युवा का जमावाडा लगने लगा।

ढोल-ढमाके के बीच आतिशबाजी की जाने लगी। यहां भारत माता की जय के नारों के साथ हो रही आतिशबाजी और ढोलक की थाप पर युवा थिरक रहे थे।

Advertisement

जीत का यह उत्सवी उल्लास यू तो शहरभर में नजर आया लेकिन इसकी रंगत देवी अहिल्या की प्रतिमा के समक्ष देखते ही बन रही थी। पंच पर्व के लिए रोशनी से नहाए राजवाड़ा और आसपास की व्यापारिक प्रतिष्ठान पर की गई रोशनी ने माहौल को ओर भी आकर्षक बना दिया था। शहर में देर रात तक आतिशबाजी चलती रही।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें