महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर के बढ़े दाम

देश के पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव का दौर बीते दिन खत्म हो गया है। चुनाव खत्म होते ही एलपीजी सिलेंडर के रेट में भी बदलाव नजर आया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
कमर्शियल सिलेंडर के भाव में 21 रुपए की तेजी आई है। इतने दिनों से जिस गैस सिलेंडर के दिल्ली में दाम 1775.50 रुपए थे वो अब 1796.50 रुपए हो गए हैं।महीने की 1 तारीख को सामने आए एलपीजी सिलेंडर के रेट के इस बदलाव में सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर के रेट बढ़े हैं। 14 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में किसी भी तरह का इजाफा नहीं किया गया है।
आम उपभोक्ताओं को जहां राहत की सांस मिली है। वहीं कमर्शियल उपभोक्ताओं के खर्चे में इजाफा हो गया है। हालांकि, भाव बढ़ने का यह असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला है।
गैस सिलेंडर का रेट बढ़ जाने की वजह से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य जगहों पर खाने पीने के समान के भाव में बढ़ोत्तरी हो जाएगी, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर होगा।









