Advertisement

दुकान में रखे 8 गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट

इंदौर। शुक्रवार दोपहर इंदौर के शिप्रा में हादसा हो गया। यहां एक दुकान में रखे आठ गैस सिलिंडर फट गए। इससे दुकान की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई और छत भी ढह गई।

Advertisement

आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा और उनमें भी आग लग गई। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं।बताया जाता है कि यहां एक दुकानदार गैस चूल्हे बेचता है। वह छोटे गैस सिलिंडर भी रखता है। हादसा रिफिलिंग के दौरान हुआ है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। एसडीएम का कहना है कि दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी। वह रिफिलिंग का अवैध काम कर रहा था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें