Advertisement

उज्जैन के हाथी ने इंदौर में युवक को पैर से रौंदा, मौत

इंदौर। इंदौर में एक हाथी ने ऑटो ड्राइवर को सूंड से उठाकर पटक दिया। इसके बाद पैर से कुचल दिया। ड्राइवर हाथी को गुड़ खिला रहा था। इसी दौरान वह अचानक भड़क गया। हमले में गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Advertisement

घटना शनिवार शाम 4.18 बजे राजनगर पुलिस चौकी के पास हुई। रविवार को इसका वीडियो सामने आया। मृतक की पहचान विजय उर्फ लक्ष्मण राव होलकर (49) के रूप में हुई। पुलिस ने महावत को हिरासत में ले लिया है।चंदन नगर थाना पुलिस के मुताबिक, हाथी को उज्जैन से जैन समाज के एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर लाया गया था। कार्यक्रम के बाद महावत उसे इलाके में घुमाते हुए भिक्षावृत्ति कर रहा था। इसी दौरान ऑटो चालक विजय राव ने हाथी को रोककर उसे गुड़ खिलाना शुरू किया था। तभी हाथी अचानक भड़क गया। उसने विजय को सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया और फिर उसके ऊपर पैर रख दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें