Advertisement

Raja Raghuvanshi murder case : सोनम रघुवंशी ने कोर्ट में किया सरेंडर, फिर पहुंची जेल

मेघालय के चर्चित हनीमून मर्डर केस में मंगलवार को बड़ा मोड़ आ गया। इस सनसनीखेज मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद आखिरकार ट्रायल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट के आदेश के बाद वह पिछले करीब तीन महीने से मिली जमानत के बाद दोबारा न्यायिक हिरासत में भेज दी गई हैं।

Advertisement

ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सिएम ने इस बात की पुष्टि की है कि सोनम ने मंगलवार को अदालत में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उसे तुरंत जेल भेज दिया गया। दूसरी ओर, मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए न्यायपालिका और जांच एजेंसियों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इस केस का ट्रायल पूरा होगा और हत्यारों को कड़ी सजा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- जमानत देकर गलती की

Advertisement

इससे पहले 23 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को तीन हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा था- हाईकोर्ट और ट्रायल कोर्ट ने गिरफ्तारी के आधारों की जानकारी दिए जाने में कथित खामियों के आधार पर जमानत देकर गलती की थी।

इसके साथ ही कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया था कि मामले का ट्रायल 6 महीने के भीतर पूरा किया जाए। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया था कि अगर तय अवधि में ट्रायल पूरा नहीं होता है तो सोनम रघुवंशी दोबारा जमानत के लिए आवेदन कर सकती है

Advertisement

गिरफ्तारी के आधार बताए गए थे, इसलिए जमानत गलत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि संविधान के अनुच्छेद 22(1) के तहत गिरफ्तारी के आधार की जानकारी देना अनिवार्य है, लेकिन इस मामले में गिरफ्तारी के आधार बताने में पूरी तरह नाकामी नहीं हुई थी।

कोर्ट के अनुसार, गिरफ्तारी के आधार बिल्कुल न बताना और उनमें कुछ जानकारियों का अपर्याप्त होना, दोनों अलग-अलग स्थितियां हैं। इसलिए केवल तकनीकी कमी के आधार पर जमानत देना उचित नहीं था।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें