Advertisement

उज्जैन दर्शन करने आए 28 वर्षीय युवक की मौत

डॉक्टर ने हार्टअटैक की संभावना जताई

Advertisement

कारण स्पष्ट नहीं पुलिस ने कराया पीएम

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:मुंबई से उज्जैन दर्शन करने आये युवक की बीती रात कालभैरव मंदिर दर्शन करने से पहले तबियत बिगड़ी। उसका दोस्त व भाई कार से अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। भेरूगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

Advertisement

मधुसुदन कोठारी पिता रामकुमार कोठारी 28 वर्ष निवासी कोलकाता पिछले 6-7 वर्षों में मुंबई में रहकर नौकरी कर रहा था। उसके भाई देवांशु राठी निवासी कलकत्ता और दोस्त आदित्य खेमकर ने बताया कि हम लोग दो दिन पहले उज्जैन आ गये थे। मधुसुदन कल उज्जैन पहुंचा और तीनों उज्जैन दर्शन कर रहे थे। महाकालेश्वर दर्शनों के बाद रात 9.15 बजे के करीब कालभैरव मदिर दर्शन करने गये।

कार में ही मधुसुदन लंबी लंबी सांसे लेकर हिचकियां ले रहा था, हमें लगा कि वह मजाक कर रहा है, लेकिन कुछ ही देर में उसे तेज पसीना आया और वह अचेत हो गया तो तुरंत जिला अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मधुसुदन को मृत घोषित कर शव पीएम रूम में रखवा दिया। डॉक्टर का कहना था कि संभवत: हार्ट अटैक से मधुसुदन की मृत्यु हुई होगी जिसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट के बाद हो पायेगी। भेरूगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया। देवांशु राठी का कहना था कि पीएम के बाद शव फ्लाइट से कलकत्ता ले जाएंगे। मधुसुदन के पिता व्यापार करते हैं और परिवार में बड़ा भाई भी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें