Advertisement

मैं राष्ट्रीय महामंत्री हूं, आप मुझे हल्के में लेते हैं- कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर के एक नंबर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते कैलाश विजयवर्गीय ने खुद के राजनीतिज्ञ भविष्य को लेकर फिर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय महामंत्री है और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने जा रहे है। मैं विधायक भी हुं। आप सब मुझे हल्के में लेते है, जबकि मैं बड़ा आदमी हुं।

 

Advertisement

मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 दिसंबर को इंदौर आ रहे है। उनके आगमन की तैयारियों के सिलसिले में उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ली और मीडिया से भी मुखाबित हुए। सरकार में उनकी भूमिका से जुड़े सवाल पर विजयवर्गीय ने मुस्कुराते हुए यह कहा कि वे अभी भी बड़ी भूमिका में है और राष्ट्रीय महामंत्री है।

आपको बता दे कि विधानसभा चुनाव के दौरान विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि वे सिर्फ विधायक बनने नहीं आए है। संसद में उपराष्ट्रपति की मिमिक्री के सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्तियों की मिमिक्री करना शर्मानाक है। राहुल गांधी मिमिक्री का वीडियो बना रहे थे।

Advertisement

वे खुद को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार मानते है, लेकिन वे एमपी बनने के लायक भी नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका को जनता गंभीरता से नहीं लेती है। मेरे विधानसभा क्षेत्र में प्रियंका ने वार्ड 17 में रोड शो किया था, लेकिन उस वार्ड से भी कांग्रेस हार गई।

विजयवर्गीय ने कहा कि बैठक में तय हुआ है कि बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री तक दो किलोमीटर लंबाई में मुख्यमंत्री मोहन यादव का रोड शो होगा। जगह-जगह स्वागत मंच लगाए जाएंगे। रोड शो दोपहर ढाई बजे शुरू होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री इंदौर से जुड़े प्रोजेक्टों पर जनप्रतिनिधियों व अफसरों से चर्चा करेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें