Advertisement

उज्जैन में सीजन का सबसे घना कोहरा….

50 मीटर दूर देखना भी मुश्किल, दिन का तापमान बढ़ा, रात में ठंड अधिक

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:शहर में मंगलवार सुबह सीजन का सबसे घना कोहरा छाया रहा। इससे 50 मीटर दूर देखना भी मुश्किल हो रहा है। इधर, शहर के ज्यादातर स्कूल पुराने टाइम पर ही खुले। ठंड की वजह से स्कूलों की टाइमिंग 20 जनवरी तक सुबह 10 बजे से की गई है।

सोमवार रात में ही शहर कोहरे के आगोश में आ गया था। सुबह कोहरे का असर बढ़ गया। सुबह १० बजे तक भी घना कोहरा रहा। मौसम विभाग ने आज दिनभर मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने का अनुमान जताया है।12 जनवरी के बाद से फिर कड़ाके की ठंड पड सकती है।

Advertisement

मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया। भोपाल में सुबह घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी ५० मीटर से भी कम रह गई। करीब दस बजे के बाद हल्की धूप खिली। मौसम वैज्ञानिकों ने ओलावृष्टि और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। नए सिस्टम एक्टिव होने से ऐसा होगा।

12 जनवरी के बाद रात में भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इससे पहले सोमवार को मौसम बदल गया। चार दिन बाद धूप खिलने से अधिकत्तम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को अधिकत्तम तापमान २६.० डिग्री रहा। वहीं सोमवार-मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान १३.६ दर्ज किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें