आज का राशिफल (1 फरवरी 2024)

By AV NEWS

मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। फिर भी मानसिक तनाव रहेगा। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। मानसिक शांति के लिए मंदिर जाएं और ध्यान लगाएं। गणेश वंदना करें।

वृषभ:धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। भाई या बहन से तनाव मिल सकता है। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। नौकरीपेशा के लिए दिन अच्छा है। बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे।

मिथुन:व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पार्टनर के साथ मिलकर नया काम शुरू कर सकते हैं। आज किए गए निवेश से लाभ मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क:किसी जरूरत मंद की मदद करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, जबकि उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग रहेगा। वाणी पर संयम रखें।

सिंह:शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे।

कन्या:व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पुराने दोस्त की मदद से कोई बड़ा काम पूरा होगा।

तुला:चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। भ्रमण के लिए जा सकते हैं।

वृश्चिक: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी, जबकि दिन के अंतिम पहर में कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

धनु: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पति और पत्नी के बीच तालमेल बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।

मकर:व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा। राजनीति में काम कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद मिल सकता है।

कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। माता-पिता की आशीर्वाद मिलेगा। बड़े भाई या बहन की मदद से बड़ा काम होगा।

मीन:व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। मानसिक तनाव ना लें। सेहत पर असर पड़ सकता है। नींद में बाधा रहेगी।

Share This Article