चंपई सोरेन ने ली झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ

चंपई सोरेन झारखंड के 12वें सीएम बन गए हैं। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार दोपहर 12.20 बजे उन्हें शपथ दिलाई। झारखंड में 23 साल में 11 बार सीएम बदले हैं।

Advertisement
इनमें अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार मुख्यमंत्री बने। रघुवर दास एकमात्र ऐसे सीएम रहे, जिन्होंने पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा किया।
चंपई के साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं। सरकार को 10 दिन में बहुमत साबित करना होगा।
Advertisement








