Advertisement

जहर खाने वाले की इलाज के दौरान मौत

उज्जैन। कर्ज से परेशान व्यक्ति ने चार दिन पहले जहर खा लिया था। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। चिमनगंज पुलिस के अनुसार रूपाखेड़ा इंगोरिया का राजेन्द्र पिता शंकरलाल ठक्कर उज्जैन के इंदिरा नगर में रहकर पूजा पाठ का काम करता था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

6 फरवरी को उसने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। बुधवार रात को उसकी मौत हो गई। राजेन्द्र के भाई दिलीप ने पुलिस को बताया कि मृतक कर्ज के कारण डिप्रेशन में आ गया था। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Write a review