Advertisement

कमलनाथ और नकुल नाथ के BJP में जाने की अटकलों पर लगा ब्रेक 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ के BJP में शामिल होने की अटकलों पर सोमवार दोपहर में ब्रेक लग गया। सोमवार को कमलनाथ के साथ बैठक के बाद पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा- कमलनाथ जी कह रहे हैं कि कोई कहीं नहीं जाने वाला। जिन लोगों ने कांग्रेस को वट वृक्ष बनाया है, वो कैसे छोड़ सकते हैं।

Advertisement

दिल्‍ली में मीडिया से चर्चा में सज्‍जन सिंह वर्मा ने कहा कि कमल नाथ सभी पदों पर रह चुके हैं। उनके भाजपा में जाने जैसी कोई बात ही नहीं थी। वहीं नकुल नाथ को लेकर उन्‍होंने कहा कि नकुल नाथ भी भाजपा में नहीं जा रहे हैं, वे कांग्रेस के टिकट पर छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

एमपी कांग्रेस में टूट की खबरों को लेकर एकजुटता की जिम्मेदारी प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह को दी गई है। जितेंद्र सिंह मंगलवार को भोपाल आएंगे। वे विधायकों से वन टु वन चर्चा करेंगे। बैठक सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। बताया जा रहा है कि विधायकों को लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर चर्चा करने का बोलकर बुलाया गया है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें