Advertisement

जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद ये लक्षण दिखें तो समझ लीजिए फैट बढ़ रहा है

हमारे शरीर में फैट एकदम से नहीं बढ़ जाता, इसमें लंबा समय लगता है। खास बात यह कि हमारा शरीर इसके लगातार संकेत देता है, लेकिन हम इन्हें नजरंदाज करते रहते हैं। आजकल बड़ी संख्या में युवा खुद को फिट रखने के लिए प्रतिदिन घंटों पसीना बहाते हैं। जहां कुछ लोग खुले में सैर करना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग जिम जाकर एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन कई बार हमारी छोटी-छोटी गलतियों की वजह से हमें वो परिणाम नहीं मिलते, जो हम चाहते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हमें बताने की कोशिश करते हैं कि बॉडी में मसल्स नहीं फैट बढ़ रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मसल्स का एकदम सॉफ्ट होना

लगातार एक्सरसाइज करने और हैवी वेट लिफ्टिंग से मसल्स बनती हैं। इससे आपके शरीर के साइज में फर्क आना चाहिए। किन्तु, आपके साथ ऐसा नहीं हो रहा है और आपकी मसल्स एकदम सॉफ्ट होती जा रही हैं तो इसका मतलब फैट बढ़ रहा है।

Advertisement

पेट, हिप्स व थाइज का साइज

यदि आपके शरीर में फैट बढ़ रहा है तो इसका सबसे पहले असर आपके पेट, हिप्स और थाइज पर दिखना शुरू हो जाता है। फैट बढऩे के दौरान शरीर के इन अंगों के आसपास चर्बी जमा हो सकती है और वजन कम करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

Advertisement

थकान और लो-एनर्जी फील होना
जब हमारे शरीर की मसल्स बढ़ती हैं तो स्ट्रेंथ भी बढ़ती है। लेकिन एक्सरसाइज के दौरान यदि आप पहले की तुलना में बहुत जल्दी थक जाते हैं तो ये शरीर में फैट बढऩे का एक लक्षण हो सकता है। इसको आपको हल्के में नहीं लेना चाहिए। शरीर के वजन का घटना या बढऩा एक आम प्रक्रिया है। लेकिन जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी अगर आपका वजन कम होने की जगह तेजी से बढ़ रहा है तो ये समझ लेना चाहिए कि बॉडी में मसल्स नहीं फैट बढ़ रहा है।

Related Articles