Advertisement

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्यप्रदेश में एंट्री

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्यप्रदेश में एंट्री हो गई है। वे राजस्थान के धौलपुर से मुरैना जिले की सीमा में पहुंचे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी गाड़ी में मौजूद हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

एमपी के कांग्रेस नेताओं में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. कांग्रेस नेता कमलनाथ से लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी तक प्रदेश के साथ तमाम दिग्गज नेता राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए मुरैना पहुंचे हैं. मुरैना में कांग्रेसियों का हुजूम उमड़ पड़ा है. पांच दिनों तक चलने वाली ये यात्रा पहले दिन सिंधिया के गढ़ में प्रवेश कर रही है.

ये भी पढ़े…उज्जैन में 5 को युवा अधिकार रैली, 6 को बडऩगर में महिला संवाद

Advertisement

सभा स्थल पर पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के साथ अन्य नेता मौजूद हैं। राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को यात्रा का ध्वज सौंपा।राहुल की यात्रा रात 8 बजे यात्रा बानमोर (मुरैना) से होते हुए ग्वालियर के पुरानी छावनी निरावली पॉइंट से शहर में एंट्री करेगी।उनकी ये यात्रा प्रदेश में 5 दिन रहेगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर-चंबल से राहुल यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं।

9 जिलों से गुजरेगी भारत जोड़ो

Advertisement

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रदेश के 9 जिलों से होकर गुजरेगी. इनमें मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, ब्यावरा, शाजापुर उज्जैन, देवास और रतलाम शामिल हैं. न्याय यात्रा के जरिए 7 लोकसभा और 54 विधानसभा क्षेत्र कवर किए जाएंगे.6 मार्च रात तक यात्रा मध्य प्रदेश में रुकेगी, इसके बाद राजस्थान के बांसवाड़ा में प्रवेश करेगी.

Related Articles

Write a review