CM मोहन यादव ने कैबिनेट संग किए रामलला के दर्शन 

By AV NEWS 1

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने परिवार के साथ अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन किए। सीएम और उनकी पत्नी ने भगवान राम के सामने दंडवत होकर प्रणाम किया। भगवान रामलला के मंदिर में सीएम ने पूरी कैबिनेट के साथ राम धुन ‘श्रीराम, जय राम जय जय राम’ भी गाई।

दर्शन के बाद सीएम ने कहा- ‘जीवन धन्य हो गया। प्रभुराम का दर्शन कई जन्मों के पुण्य कर्मों का प्रसाद होता है। ऐसा लगा प्रभु श्रीराम अपने रूप में साक्षात विराजमान हैं। यही कामना की है कि भगवान राम सब पर कृपा करें। हमारी सनातन संस्कृति की ध्वजा इसी तरह लहराती रहे।’इससे पहले अयोध्या पहुंचे सीएम और उनकी टीम का यहां जोरदार स्वागत किया गया। मंत्रियों ने जय श्री राम के नारे लगाए। कैलाश विजयवर्गीय ने बस में ही भजन गाया ‘राम आए हैं तो राम राज्य लाएंगे’।

Share This Article