Advertisement

मध्यप्रदेश:दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मध्यप्रदेश में दर्दनाक हादसा हो गया। शादी में शामिल होने बाइक से जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में पिता-पुत्र और भतीजे की मौत हो गई। महिला की हालत गंभीर है।

 

शादी में शामिल होने बाइक से जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में तीन मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। घायल महिला को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। दर्दनाक हादसा निवाड़ी के बनगांय हाईवे पर हुआ।

Advertisement

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, फिर कुचलते हुए निकल गया। हादसे में शवों के चीथड़े उड़ गए। जानकारी के अनुसार, बाइक पर रामेश्वर यादव (45), पत्नी रामकुमारी,​​​​​​ बेटा कृष्णा यादव (13) और भतीजा मंगल यादव देर रात एक ही बाइक से जा रहे थे। हादसे में रामेश्वर, कृष्णा और मंगल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles