Ajay Devgn की फिल्म ‘मैदान’ का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ) इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्में लेकर आ रहे हैं। साल 2024 में अजय देवगन की कई मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज होंगी। वहीं बीते दिन एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैदान’ का टीजर शेयर कर झलक दिखाई थी। जिसके बाद आज फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अजय देवगन की अपकमिंग स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म ‘मैदान’ का दर्शको को लंबे समय से इंतजार है। इसी बीच आज गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अजय देवगन और फिल्म के मेकर्स ने आज ‘मैदान’ का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें एक्टर की दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है।
फिल्म के ट्रेलर में वर्ष 1952 से लेकर 1962 तक के उस दौर को दिखाया गया है, जो भारतीय फुटबॉल का गोल्डन पीरियड माना जाता है।‘मैदान’ इस साल अप्रैल में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले अजय की मोस्ट अवेटेड सस्पेंस-हॉरर फिल्म शैतान 8 मार्च 2024 को थिएटर्स में धमाल मचाने आ रही है।









