Advertisement

कोयला फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

उज्जैन। बेकरी पर काम करने वाला युवक सुबह एक्टिवा से माल की डिलेवरी देने जा रहा था उसे कोयला फाटक के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि विनोद पिता जामनदास वाधवानी 42 वर्ष निवासी ढांचा भवन सुबह बेकरी का सामान एक्टिवा पर रखकर डिलेवरी देने जा रहा था तभी कोयला फाटक के पास अज्ञात वाहन ने उसकी एक्टिवा में टक्कर मार दी।

Advertisement

घायल को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद विनोद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके मोबाइल से बेकरी संचालक को सूचना दी जिसने अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की। बेकरी संचालक का कहना था कि विनोद 8 माह से उसकी बेकरी पर काम करता था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें