Shaitaan का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ के पार

अजय देवगन और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘शैतान’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक से इस मूवी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने 6 दिन में ही अच्छी खासी कमाई कर ली है। सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोगों को ये सुपरनैचुरल हॉरर मूवी काफी पसंद आ रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ऐसे में अब इस फिल्म की छह दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। चलिए जानते हैं 6 दिनों में ‘शैतान’ मूवी ने वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया है।
वर्ल्डवाइड भी अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म को उतना ही प्यार मिल रहा है, जितना घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मिल रहा है। विकास बहल के निर्देशन में बनी मूवी ‘शैतान’ ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है। इस मूवी की कमाई को देख कर ऐसा लग रहा है कि विदेशों में भी यह अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही है।









