Advertisement

पचोर की गैंग ने कर्नाटक में की चोरी की बड़ी वारदात

ट्रेन से लौटते समय पुलिस ने दबोचा, जीआरपी थाने में बैठाया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:पचोर इलाके में सक्रिय एक समुदाय विशेष की गैंग ने कर्नाटक पहुंचकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया और परिवार के साथ ट्रेन में बैठकर फरार हो गई। कर्नाटक पुलिस की टीम उक्त गैंग का लगातार पीछा कर रही थी जिसे रात में उज्जैन स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर जीआरपी थाने में बैठाया है।

कर्नाटक पुलिस टीम ने बताया कि पचोर में रहने वाले 4 पुरुष अपनी पत्नियों व बच्चों के साथ कर्नाटक में डेरा डाले थे। उक्त गैंग ने एक शादी समारोह में घुसकर लाखों के सोने-चांदी के जेवरों की चोरी की थी। इसके अलावा गैंग ने कर्नाटक के अलग-अलग शहरों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था जिसकी तलाश पुलिस टीमों द्वारा की जा रही थी। चार दिन पहले उक्त गैंग की लोकेशन ट्रेस हुई तो पुलिस ने उसका पीछा शुरू किया था।

Advertisement

चोरों की गैंग शांति एक्सप्रेस में सवार होकर उज्जैन स्टेशन आ रही थी। यहां चारों पुरुषों को परिवार सहित उतारकर जीआरपी की मदद से थाने में बैठाया गया है। जीआरपी टीआई चौधरी ने बताया कि मामला कर्नाटक से जुड़ा है। वहीं की पुलिस टीम ने चोर गैंग को पकड़ा है। पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है जिनके साथ महिलाएं और बच्चे भी थे। पूरी कार्रवाई वहीं की पुलिस को करना है। जीआरपी थाना द्वारा आरोपियों को सिर्फ अपने थाने में रखा गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें