Advertisement

उज्जैन दक्षिण में जलप्रदाय का समय बदला, उत्तर में ‘संकट’

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:गर्मी के इस मौसम में लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत पानी की है और इसी मौसम में कई लोगों को पेयजल के लिए जूझना पड़ रहा है। गुरुवार से उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर जलप्रदाय व्यवस्था में बदलाव कर समय बदला गया है, लेकिन इससे उत्तर क्षेत्र में आम लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

दरअसल, दक्षिण क्षेत्र में आम जनता की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जलप्रदाय के समय में परिवर्तन कर सुबह 5:30 से 6:30 की जगह गुरुवार से आगामी आदेश तक सुबह 7 बजे से 8 बजे तक जलप्रदाय शुरू किया गया है। दक्षिण क्षेत्र में बुधवार तक सुबह 5.30 से 6.30 तक जलप्रदाय किया जा रहा था।

नई व्यवस्था से उत्तर क्षेत्र के कई इलाकों में कम दबाव से पानी पहुंच सका। उत्तर क्षेत्र के वार्ड 4 के अंतर्गत राजीव नगर, राजेंद्र नगर, पुष्पांजलि नगर, बजरंग नगर, अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी आदि क्षेत्रों में पानी की समस्या आई। फ्रीगंज के भी कई क्षेत्रों में कम दबाव से पानी मिलने की शिकायतें आई हैं।

Advertisement

एक साथ सप्लाय से परेशानी

शहर में 1 अप्रैल से एक दिन छोड़कर जलप्रदाय किया जा रहा है, इस क्रम में गुरुवार को उज्जैन दक्षिण का टर्न था, लेकिन दक्षिण के साथ उज्जैन उत्तर के वार्ड 2 के कई क्षेत्रों में दक्षिण के साथ जलप्रदाय किया जा रहा है। जलप्रदाय का समय एक होने के कारण यह संकट खड़ा हुआ। एक साथ जलप्रदाय होने से खपत बढ़ जाती है और प्रेशर कम हो जाता है। बुधवार तक समय अलग अलग था। इस कारण एक साथ पानी लेने का दबाव नहीं बढ़ा। अलग समय होने के कारण खाली टंकियों को भर दिया जाता है।

Advertisement

Related Articles

Write a review