Advertisement

दक्षिण में पेयजल की खटपट, अफसरों पर संकट

अधिकारियों की गोपनीय बैठक में समय बदलने को लेकर मंथन

Advertisement

उज्जैन। शहर के दक्षिण क्षेत्र में पेयजल संकट की खटपट बढ़ गई है। भोपाल तक इसकी हलचल पहुंच गई। गुरुवार शाम हुई गोपनीय बैठक में इस बात पर भी मंथन हुआ कि जलप्रदाय का समय फिर बदला जाए, लेकिन काफी बहस के बाद तय किया गया कि अभी समय न बदलकर खामियों को ठीक किया जाए। सूत्रों के अनुसार शनिवार को फ्रीगंज क्षेत्र की टंकियों की व्यवस्था की कमान अलग अलग डिप्टी कलेक्टर को सौंपी गई है।

दक्षिण क्षेत्र की जलप्रदाय व्यवस्था बार बार प्रभावित होने का मामला अब शासन स्तर पर तूल पकड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार गुरुवार शाम को निगम आयुक्त ने अधिकारियों की क्लास ली। इसमें निगम अध्यक्ष कलावती यादव भी उपस्थित रहीं। प्रमुख सचिव पी नरहरि भी ऑनलाइन जुड़े। उन्होंने भी पूछा बार बार क्षेत्र की जलप्रदाय व्यवस्था क्यों प्रभावित हो रही। बैठक में इस बात पर भी मंथन किया गया कि जलप्रदाय का समय वापस सुबह 5.30 कर दिया जाए, लेकिन अधिकारियों ने कहा अब वापस समय बदलने से गलत मैसेज जाएगा। आखिरकार तय किया कि अगले टर्न पर देखा जाए कि गड़बड़ी कहां से और कैसे हो रही। इसके लिए एक एक डिप्टी कमिश्नर को एक एक टंकी की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया है।

Advertisement

पानी की कमी नहीं, बूस्टिंग की परेशानी…. अधिकारियों की मानें तो पानी की कमी से समस्या नहीं आ रही बल्कि बूस्टिंग प्रॉपर नहीं होने से ऊंचाई वाले स्थानों की टंकियां नहीं भर पा रहीं। इससे कई क्षेत्रों में पेयजल संकट की स्थिति बन रही।

उत्तर में भी समस्या, हरिनगर सूखा…. शुक्रवार को उत्तर क्षेत्र में जलप्रदाय किया गया, लेकिन गढ़कालिका रोड और हरि नगर में पानी नहीं पहुंचा। पार्षद हेमंत गेहलोत ने बताया हरि नगर पूरा सूखा रह गया। इस कारण निगम अधिकारियों से पानी टैंकर की मांग की है।

Advertisement

कल जलप्रदाय व्यवस्था पर रखेंगे नजऱ

असल में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बूस्टिंग नहीं हो पा रही। सुभाष नगर, नागझिरी और दमदमा आदि तीन चार टंकियां भर नहीं पा रहीं, क्योंकि ये ऊंचाई पर हैं। शनिवार को इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।-आशीष पाठक आयुक्त नगर निगम

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें