पुलिस फोर्स का गुंडों के खिलाफ अभियान जारी

वाहन चैकिंग में भी 57 लोगों से 20 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:लोकसभा चुनाव संहिता लागू होने के बाद पुलिस ने जिले में गुण्डे बदमाशों की धरपकड़ और वाहन चैकिंग अभियान तेज कर दिया है। इसी के चलते पुलिस ने जहां 21 स्थायी वारंटियों के वारंट तामिल कराए तो 57 वाहन चालकों के चालान बनाकर जुर्माना भी वसूला।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव को शांपूर्वक संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा गुण्डे बदमाशों के साथ ही फरार ईनामी वारंटियों की धरपकड़ का अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत अलग-अलग थाना पुलिस द्वारा कुल 21 वारंटियों की तामिली कराई जाकर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इधर वाहन चैकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट, पर्याप्त दस्तावेज न होने पर कुल 57 वाहन चालकों के विरुद्ध की चालानी कार्यवाही कर कुल 20,100 रूपये का जुर्माना वसूला गया है।
जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना यातायात पुलिस एवं जिले के थानों के द्वारा दिनांक बिना नंबर प्लेट,मोडिफाईड वाहन, वैध दस्तावेज न होने,बिना हेलमेट,ट्रिपल राइडिंग के कुल 57 वाहन चालको के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 20,100 रू का समन शुल्क शासन कोष में जमा किया गया।









