Advertisement

उज्जैन प्रगति की राह पर, आवागमन होगा आसान

देवास-उज्जैन-बदनावर फोरलेन ले रहा आकार

Advertisement

वर्ष 2024 के अंत तक पूरा हो सकता है काम

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:देवास-उज्जैन-बदनावर-अमर होली फोरलेन प्रोजेक्ट्स के प्रथम चरण में देवास-उज्जैन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इस पर वाहन भी दौडऩे लगेंगे। इसके बाद अब उज्जैन-बदनावर फोरलेन आकार ले रहा है। उज्जैन-इंदौर रोड पर फोरलेन के फ्लायओवर पर स्पॉन को तैयार कर गर्डर रख दी गई है। वही सड़क का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। उम्मीद है उज्जैन-बदनावर फोरलेन इस वर्ष के अंत तक पूरा हो जाएगा।

Advertisement

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा देवास-उज्जैन-बदनावर-अमर होली फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। चरणबद्ध चल रहे इस प्रोजेक्ट में देवास-उज्जैन का कार्य करीब पूर्ण हो चुका है।

वहीं उज्जैन-बदनावर फोरलेन का काम चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-752-डी देवास-उज्जैन-बदनावर फोरलेन के निर्माण अक्टूबर 2022 में शुरू हुआ था। उस वक्त दावा किया गया था कि इसे जून- 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा,लेकिन इसकी टाइम लिमिट को बढ़ा दिया गया है। उम्मीद है कि इस वर्ष के अंत तक काम पूर्ण कर लिया जाएगा।

Advertisement

बता दें कि एनएचएआइ 907 करोड़ रुपये से उज्जैन जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-752-डी में 69.10 किलोमीटर के फोरलेन का निर्माण कर रहा है। इसका क्रासिंग उज्जैन-इंदौर रोड पर महावीर तपोभूमि के समीप है। यहां फ्लायओवर बनाया जा रहा है। इसके लिए स्पॉन निर्माण के साथ गर्डर रख दी गई है।

चिंतामन क्षेत्र में रेलवे पटरी आरओबी बन रहा है। देवास रोड तरफ फोरलेन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। बडऩगर होते हुए बदनावर तक बन रहा फोरलेन उज्जैन के सात गांवों मेंडिया, चांदमुख, चिंतामण जवासिया, गंगेड़ी, मंगरोला, पिपलिया राघौ व रत्नाखेड़ी से होकर गुजरेगा। इस रोड से, इंदौर रोड की सीधी कनेक्टिविटी होगी।

कम होगा यातायात का दबाव

इंदौर से आने वाले वाहन चालक इस रास्ते से कम समय में बडऩगर या बदनावर आ-जा सकेंगे। उन्हें शहर आने की आवश्यकता नहीं होगी। फोरलेन मार्ग बनने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधि तेज होंगी। आसपास की जमीन पर स्कूल-कालेज, होटल-रेस्त्रां, फार्म हाउस, वेयर हाउस, पेट्रोल पंप आदि खुलेंगे। महाकुंभ सिंहस्थ के दरमियान सड़क पर यातायात दबाव कम करने में ये मार्ग काफी लाभदायक सिद्ध होगा।

देवास-उज्जैन-इंदौर का बना ट्राइएंगल

देवास के शिप्रा से उज्जैन तक बनने वाले फोरलेन के पूर्ण होने से उज्जैन, देवास व इंदौर के बीच एक ट्राइएंगल बन जाएगा। इंदौर का यात्री बगैर उज्जैन आए सीधे देवास के लिए जा सकेंगे और देवास का यात्री उज्जैन शहर में आए बगैर बाहर ही इंदौर रोड जा सकेंगे। तपोभूमि का यहां फोरलेन पर एक जंक्शन बन जाएगा। यहां से यात्री तीनों तरफ जा सकेगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें