Advertisement

यात्रीगण कृपया ध्यान दें …प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत अब प्लेटफॉर्म नंबर 1 से जा रही है

अवंतिका एक्सप्रेस सहित चार ट्रेन केप्लेटफॉर्म बदले

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। यात्री सुविधा को बेहतर बनाने के लिए रेलवे ने प्रीमियम ट्रेन वंदे्भारत और अवंतिका सहित चार ट्रेन के प्लेटफार्म में बदलाव कर दिया है।अब तक इनमें से 2 ट्रेन प्लेटफॉर्म 1 और दो प्लेटफार्म नंबर 4 से छूटती थी। वंदे्भारत प्लेटफॉर्म 1 से छूटने लगी है। जबकि शेष तीन प्लेटफॉर्म 2 से रवाना हो रही हैं।

पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि प्रीमियम ट्रेन 20911 इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 1 से जा रही है। यह ट्रेन अब तक प्लेटफॉर्म नंबर 4 से जाती थी। इसी तरह गाड़ी संख्या 12961 मुंबई सेंट्रल-इंदौर एक्सप्रेस, अब प्लेटफार्म नंबर 2 से जा रही हैं। पहले यह प्लेटफार्म 4 से जाती थी। इसी तरह 12416 नई दिल्ली – इंदौर एक्सप्रेस और 20156 नई दिल्ली डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस भी अब प्लेटफॉर्म नंबर 2 से जा रही हैं। पहले यह प्लेटफॉर्म 1 से जाती थीं।

Advertisement

वंदे भारत के यात्रियों को फायदा

प्लेटफॉर्म बदलने का सबसे ज्यादा फायदा वंदे्भारत ट्रेन के यात्रियों को होगा। खास तौर पर डिजाइन की गई चेयर कार वाली इस प्रीमियम ट्रेन के कोच की सीढिय़ां बहुत ऊंची हैं। प्लेटफॉर्म 4 की ऊंचाई कम होने से इन कोच में चढऩे में दिक्कत होती थी। प्रीमियम यात्रियों की इस परेशानी को देखते हुए प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है।

Advertisement

वंदेभारत से उज्जैन से भोपाल, नागपुर के लिए सफर करने वाले अधिकतर यात्री श्री महाकालेश्वर आने वाले होते हैं, इनमें से अधिकतर पुराने शहर की होटलों में ठहरते हैं।

नईदिल्ली-इंदौर और नईदिल्ली-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस से आने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर से 1 पर जाने के लिए सीढिय़ों और लिफ्ट की मदद लेनी पड़ेगी।

इंदौर-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन 28  तक फेरे बढ़ाएं
उज्जैन। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने इंदौर से श्रीगंगानगर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं। इंदौर से चलने वाली ट्रेन अब 27 अगस्त तक और श्रीगंगानगर से चलने वाली ट्रेन 28 अगस्त तक चलेगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें