Advertisement

पीएचई कर्मचारी को ट्राले ने रौंद दिया

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:रविवार शाम सायकल लेकर पैदल जा रहे पीएचई कर्मचारी को ट्राले ने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पंवासा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर ट्राला जब्त किया है। छेदीलाल पिता महादेव 57 वर्ष निवासी मयूर नगर मक्सीरोड़ पीएचई कर्मचारी था और उद्यान में काम करता था।

Advertisement

रविवार शाम 6-7 बजे के बीच सायकल लेकर पैदल जा रा था तभी ट्राला चालक ने मक्सीरोड़ स्थित किराना दुकान के सामने छेदीलाल को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने ट्राला जब्त किया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि छेदीलाल के दो बेटे हैं।

इंटरसिटी एक्सप्रेस से लैपटॉप चोरी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:इंदौर-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी कोच से अज्ञात बदमाश ने यात्री का लेपटॉप चोरी कर लिया जिसकी रिपोर्ट जीआरपी में दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि रवि खंडेलवाल पिता ओमप्रकाश निवासी चुरू राजस्थान 13 अप्रैल को इंदौर-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी कोच ए-1 में यात्रा कर रहा था। ट्रेन उज्जैन स्टेशन पर रुकी उस दौरान रवि सो रहा था। ट्रेन चलने पर वह नींद से जागा तो देखा सीट पर रखा उसका लेपटॉप बैग नहीं था। रवि ने पुलिस को बताया कि बैग में लेपटॉप के अलावा पर्स भी रखा था जिसमें बैंक के कार्ड, रुपये आदि थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें