Advertisement

रिटायर्ड पोस्ट मास्टर ने जहर खाकर की आत्महत्या

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:रिटायर्ड पोस्ट मास्टर ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली जबकि अशोक नगर में रहने वाले आटा चक्की संचालक ने साड़ी से फांसी लगा ली। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पीएम कराया है।

Advertisement

जानकीलाल पिता सत्तूलाल शर्मा 65 वर्ष निवासी बघेरा तराना रिटायर्ड पोस्ट मास्टर था। कल उन्होंने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां सुबह जानकीलाल की मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि जानकीलाल ने जहर क्यों खाया इसकी जानकारी नहीं है।

ऐसे ही तपेश पिता दिनेश साहू 35 वर्ष निवासी अशोक नगर आटा चक्की संचालित करता था। सोमवार दोपहर उसके भाई ने कमरे में तपेश को फांसी के फंदे पर लटके देखा जिसकी सूचना परिजन व पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि तपेश ने साड़ी से फांसी लगाई थी। उसकी पत्नी एक बेटी को लेकर 3 साल से भोपाल स्थित मायके में रहती है। उसने आत्महत्या किन कारणों से की इसकी जानकारी किसी को नहीं।

Advertisement

जहर खाने से किसान की मौत : इधर मदनलाल पिता तोलाराम 50 वर्ष निवासी गंगेड़ी थाना चिंतामण ने कल अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खा ली। पड़ोसियों ने उसकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां मदनलाल की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें