Popup Image
Advertisement

चोरी की शंका में पूछताछ के लिये इंदौर से लाते समय वृद्ध की मौत

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम और वीडियोग्राफी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन दो दिन पहले उदयन मार्ग की कालोनी स्थित मंदिर के बाहर खड़े स्कूटर की डिक्की से आईस्क्रीम व्यापारी के दो लाख रुपये चोरी होने के मामले में संदिग्ध वृद्ध को माधव नगर पुलिस तुलसी नगर इंदौर से लेकर उज्जैन आ रही थी तभी उसकी तबियत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वृद्ध के शव का पीएम कराया है।

पुलिस ने बताया कि स्कूटर की डिक्की से दो लाख रुपये चोरी होने के मामले की जांच में एक स्कूटर नंबर ट्रेस हुआ था जिसको ट्रेस करने पर उक्त स्कूटर राधेश्याम शमा पिता हीरालाल शर्मा 66 वर्ष निवासी तुलसी नगर इंदौर का निकला। पुलिस की सायबर सेल टीम राधेश्याम को पकडऩे बुधवार को इंदौर गई और वहां से वृद्ध राधेश्याम को पकड़कर उज्जैन लाई।

Advertisement

पुलिस कस्टडी में ही राधेश्याम की तबियत बिगड़ी तो उसे माधव नगर अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। मामले में एसपी द्वारा मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिये। सुबह डॉक्टर की पैनल ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वृद्ध के शव का पीएम कराया और वीडियोग्राफी भी कराई। इस दौरान राधेश्याम का बेटा मनोज शर्मा व अन्य परिजन अस्पताल में मौजूद रहे।

वृद्ध ने ही चोरी की थी या संदिग्ध था

Advertisement

पुलिस की सायबर सेल की टीम राधेश्याम शर्मा को तुलसी नगर से पकड़कर उज्जैन ला रही थी। अफसरों का कहना है कि उसकी रास्ते में ही तबियत बिगड़ी तो सीधे अस्पताल ले गये, जबकि उसके घर से लेकर रास्ते भर पुलिस द्वारा राधेश्याम से किस प्रकार पूछताछ की गई। वह चोरी का आरोपी था या पुलिस को उस पर शंका थी इसका खुलासा अफसर अब तक नहीं कर पाये हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें